“शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ हंगामा करने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया”
शाहजहांपुर 19 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शाहजहांपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर दो समुदायों में टेंशन हो गई। आरोप है कि एक शख्स ने धर्म विशेष के खिलाफ एक बेहद ही विवादित पोस्ट को अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। पोस्ट में धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
वादित पोस्ट वायरल होते ही शाहजहांपुर में तनाव फैल गया। कोतवाली थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई और झड़प शुरू हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया गया है। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि शाहजहांपुर अपने गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है लेकिन एक शख्स ने इसे तार-तार करने की कोशिश की। हालांकि अब आरोपी के खिलाफ पुलिस के एक्शन के बाद हालात ठीक हैं।
