जौनपुर/मड़ियाहूं : पति से विवाद के बाद पत्नी ने पिया सिंदूर, अस्पताल में भर्ती

Uncategorized
Spread the love

“मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के परसथ गांव में एक विवाहिता द्वारा सिंदूर पीने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय श्वेता उपाध्याय ने शनिवार को पति अभिषेक पाठक से हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया”

मड़ियाहूं 14 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत महिला को मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को खतरे से बाहर बताया है।

श्वेता ने बताया कि उनकी एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दंपति का एक 8 माह का बच्चा भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ने उन्हें सिंदूर नहीं पिलाया, बल्कि पति से हुए विवाद के कारण खुद ही सिंदूर पी लिया। मड़ियाहूं थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।