कर्नाटक/बैंगलोर : यात्रियों को ले जा रही बस में अचानक लग गई आग

Breaking News
Spread the love

“कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हादसे की बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बेंगलुरु शहर में एचएएल के मैन गेट के पास हुई इस घटना में एक चलती महानगर परिवहन निगम यानी बीएमटीसी बस में अचानक आग लग गई और बस जलकर खाक हो गई”

बेंगलुरु 15 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की यह घटना सोमवार को सुबह 5:10 बजे हुई है। बस में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आ गया है।

बेंगलुरु में हुए इस हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई वह महानगर परिवहन निगम की बस (संख्या KA57 F 4568)) थी और मैजेस्टिक से काडुगोडी जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये बस हादसे का शिकार हुई तब इस बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।

बस के चालक की समय पर की गई कार्रवाई के कारण सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बाद में, एचएल के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस की आग बुझाई।

यह घटना एचएएल पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। इस डराने वाली घटना को गंभीरता से लेते हुए, बीएमटीसी आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।