“जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है”
जौनपुर 22 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क
जिसमें निजी क्षेत्र की पुखराज हेल्प केयर प्रा0लि0, सोनी इण्टरप्राइजेज, जे0बी0 इंडीस्टीज, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक आदि विभिन्न कम्पनियों में रोजगार हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त – शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.
