“कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कार्यालय से निकाले गए जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने किया।प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने स्थानीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया”
जौनपुर 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में मंत्री के इस्तीफे की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने गोमती नदी के घाट के निजीकरण का विरोध किया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू और राकेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
