“पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के दाराबा इलाके में सेना के कैंप में धमाका हुआ है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम भी पहुंची हुई है”
पुंछ 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सब डिविजन के द्राबा क्षेत्र में स्थित सेना की स्थानीय राष्ट्रीय राइफल बटालियन के कैंप में सोमवार शाम एक संदिग्ध धमाका हुआ, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका शाम 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संभवत: दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से यह हादसा हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सेना ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची SOG की टीम
साथ ही पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भी मौके पर पहुंच चुकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल धमाके के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
जानिए धमाके को लेकर क्या बोली सेना?
सेना के प्रवक्ता ने बताया धमाके की खबर तो समाने आई है। अभी जांच चल रही है। अभी यह मामला आतंक के साथ जुड़ा नहीं लग रहा है। जब सब कुछ सही से पुख्ता जाए उस के बाद जानकारी साझा की जाएगी।
