दिल्ली : गीता कॉलोनी में रानी गार्डन इलाके की झुग्गियों में लगी आग

देश
Spread the love

“पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का भा अभी पता नहीं चल सका है” 

पूर्वी दिल्ली 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिन्हा का कहना है कि रात 1.05 बजे कॉल आई थी। रानी गार्डन, गीता कॉलोनी की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहां 15-20 झुग्गियां हैं और आग कबाड़ के गोदाम में लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।