“उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश को देखते हुए कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी की है”
लखनऊ 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में सोमवार से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसूनी बारिश का विस्तार पश्चिमी तराई इलाकों के साथ साथ दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में भी दिखाई देगा।माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं दक्षिणी और पश्चिमी यूपी के 22 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में अच्छी बारिश हुई।
इन जिलों में घोषित हुआ अवकाश
यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
