जौनपुर/शाहगंज : धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अपराध
Spread the love

“शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की”

शाहगंज 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गिरफ्तार आरोपियों में इफ्तेखार अहमद, नफीस अहमद और मोहम्मद शमशेर अहमद शामिल हैं। तीनों मोहल्ला एराकियाना के रहने वाले हैं। इन पर वर्ष 2021 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 352, 504, 506 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह और सुभाष गिरि के साथ कांस्टेबल महेश कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह और नीरज कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।